बाबर आजम ने 36 रन बनाकर रचा इतिहास,विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे पुरुष क्रिकेटर बने
पाकिस्तान के कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने गुरुवार (30 मई) को इंग्लैंड के खिलाफ लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले गए चौथे औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में 22 गेंदों में 36 रन की पारी खेली। जिसमें बाबर ने 5 चौके और 1 छक्का जड़ा।
इस पारी के दौरान…

इस पारी के दौरान बाबर ने टी-20 इंटरनेशऩल में अपने 4000 रन पूरे कर लिए औऱ इस आंकड़े पहुंचने वाले वह दुनिया के दूसरे पुरुष क्रिकेटर बने हैं। उनसे पहले सिर्फ विराट कोहली ने ही यह मुकाम हासिल किया है।
बाबर ने 112वीं पारी में 4000 रन पूरे किए हैं, वहीं कोहली ने सिर्फ 107 पारियां खेली थी।
Fastest to complete 4000 runs in T20I International:
Virat Kohli - 107 innings.
Babar Azam - 112* innings.
- Only these two players to have achieved this milestone in T20 Int'l History...!!!!! pic.twitter.com/3p3MtEq418— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) May 30, 2024
गौरतलब है कि इस मुकाबले में पाकिस्तान को मेजबान इंग्लैंड के हाथों 7 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पाकिस्तान 19.5 ओवर में 157 पर सिमट गई। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 15.3 ओवर में 3 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली।