पहले टी-20 में बांग्लादेश गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को बांधा, भारत ने दिया 149 रनों का टारगेट

cricket
3 नवंबर। दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी-20 में 20 ओवर में 6 विकेट पर 148 रन बनाए। जिसके कारण बांग्लादेश को जीत के लिए149 रनों की दरकार है।
आखिरी 2 ओवर में वॉशिंगटन सुंदर और क्रुणाल पांड्या ने मिलकर 20 रन जोड़े जिसके कारण भारतीय टीम 148 रन बना पाने में सफल रहे। वॉशिंगटन सुंदर ने 5 गेंद पर 14 रन बनाए तो वहीं क्रुणाल पाड्या ने 8 गेंद पर 15 रनों की पारी खेली। इसके साथ - साथ धवन 42 गेंद पर 41 रन बना पाए तो वहीं श्रेयस अय्यर ने 13 गेंद पर 22 रनों की पारी खेली। ऋषभ पंत 27 रन की पारी खेल पाए।
बांग्लादेश की ओर से अनिमुल इस्लाम ने 2 विकेट, शफीफुल इस्लाम ने 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा 1 विकेट अफिफ हुसैन ने चटकाए।
Advertisement
Latest Cricket News In Hindi