BAN vs AUS: बांग्लादेश ने पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को दिया 285 रनों का लक्ष्य, हुसैन-शांतो और तमीम ने जड़े पचासे
बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 285 रनों का लक्ष्य दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
टॉप स्कोरर रहे मोसाद्देक हुसैन ने 70 गेंदों में…
बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 285 रनों का लक्ष्य दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
टॉप स्कोरर रहे मोसाद्देक हुसैन ने 70 गेंदों में नाबाद 86 रन की पारी खेली। इसके अलावा नजमुल हुसैन शांतो ने 86 गेंदों में 67 रन और तंजीद हसन तमीम ने 44 गेंदों में 54 रन बनाए। जिसकी बदौलत बांग्लादेश ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस ने 3 विकेट, लियाम स्कॉट और मैट रैनशॉ ने 2-2 विकेट और जेवियर बार्टलेट ने 1 विकेट हासिल किया।
टीमें:
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर/कप्तान), कूपर कोनोली, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, लियाम स्कॉट, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जाम्पा।
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): तंजीद हसन तमीम, सैफ हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, लिट्टन दास (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, मोसादेक हुसैन, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तनवीर इस्लाम, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा।