इंडिया ए ने श्रीलंका ए को दिया 278 रनों का लक्ष्य, ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा ने खेली बड़ी पारी
ऋतुराज गायकवाड़ और कप्तान तिलक वर्मा की पारियों के दम पर इंडिया ए ने मंगलवार (9 जून) को दाम्बुला के रनगिरी दाम्बुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे ट्राई सीरीज के मुकाबले में श्रीलंका ए को जीत के लिए 278 रनों का लक्ष्य दिया है।
टॉस जीतकर पहले…

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद इंडिया ए टीम की शुरूआत खराब रही। 16 रन के कुल स्कोर तक प्रभसिमरन सिंह औऱ वैभव सूर्यवंशी पवेलियन लौट गए, जिसके बाद गायकवाड़ ने पहले प्रियांश आर्या और फिर कप्तान तिलक वर्मा के साथ पारी को संभाला। गायकवाड़ ने तिलक के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 185 गेंदों में 150 रन की साझेदारी की।
गायकवाड़ ने शानदार शतक जड़ते हुए 114 गेंदों में 101 रन और तिलक ने 97 गेंदों में 60 रन की पारी खेली। इसके अलावा निचले क्रम में आयुष बदोनी ने 24 रन और सूर्यांश शेडगे ने नाबाद 26 रन बनाए। जिसकी बदौलत इंडिया ए ने निर्धारित 50 ओवर 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन का स्कोर बनाया।
श्रीलंका के लिए मोहम्मद शिराज ने 2 विकेट, चमिका करुणारत्ने, वनु सहन और गरुका सांके ने 1-1 विकेट लिया।