IND vs AFG: अफगानिस्तान ने दूसरी पारी में 98 रन पर गवाएं 5 विकेट,फॉलोऑन के बाद भी भारत से 314 रन पीछे
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने मुल्लांपुर में भारत के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन चायकाल तक दूसरी पारी में 98 रन के स्कोर तक 5 विकेट गवा दिए हैं। फॉलोऑन खेलने उतरी अफगानिस्तान की टीम अभी भी भारत से 314 रन पीछे है।
सेदीकुल्लाह अटल के…

सेदीकुल्लाह अटल के रूप में चाय से ठीक पहले पांचवां झटका लगा। अटल ने 80 गेंदों में 42 रन की पारी खेली, इसके अलावा2 रहमानुल्लाह गुरबाज ने 24 गेंदों में 24 रन बनाए। भारत के लिए दूसरी पारी में अभी तक वॉशिंगटन सुंदर ने 3 विकेट, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट लिया।
इससे पहले तीसरे दिन के पहले सत्र में अफगानिस्तान की पहली पारी 152 रन पर सिमट गई थी और मेजबान भारत को 412 रन की विशाल बढ़त मिली।
भारत के लिए डेब्यू पर धमाल मचाते हुए स्पिनर मानव सुथार ने 33 रन देकर 6 विकेट लिए। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट औऱ वॉशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट लिया।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बनाकर घोषित कर दी थी। जिसमें शुभमन गिल ने 126 रन और केएल राहुल ने 100 रन की पारी खेली। वहीं साईं सुदर्शन औऱ ऋषभ पंत ने 81-81 रन बनाए।