IND vs AFG: 412 रन की बढ़त के बाद टीम इंडिया ने दिया फॉलोऑन, अफगान टीम पर पारी से हार का खतरा
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन (8 जून) लंच के समय तक दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 18 रन बना लिए हैं। फॉलोऑन खेलने उतरी अफगानिस्तान अभी भी 394 रन पीछे है।
इससे पहले पहले सत्र…

इससे पहले पहले सत्र के दौरान ही अफगानिस्तान की पहली पारी 152 रनों पर सिमट गई थी और भारत को 412 रन की विशाल बढ़त मिली। मेहमान टीम के लिए लिए रहमात शाह ने 135 गेंदों में 60 रन की पारी खेली। उनके अलावा कोई और खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया।
भारत के लिए डेब्यू पर धमाल मचाते हुए स्पिनर मानव सुथार ने 33 रन देकर 6 विकेट लिए। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट औऱ वॉशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट लिया।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बनाकर घोषित कर दी थी। जिसमें शुभमन गिल ने 126 रन और केएल राहुल ने 100 रन की पारी खेली। वहीं साईं सुदर्शन औऱ ऋषभ पंत ने 81-81 रन बनाए।