IND vs AFG: मानव सुथार की फिरकी के आगे अफगानिस्तान 152 रन पर ढेर, 412 रन की बढ़त के बाद भारत ने दिया फॉलोऑन
भारत के खिलाफ मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन अफगानिस्तान टीम पहली पारी में 152 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके साथ ही भारतीय टीम ने पहली पारी में 412 रनों की विशाल बढ़त हासिल की और इसके…
भारत के खिलाफ मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन अफगानिस्तान टीम पहली पारी में 152 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके साथ ही भारतीय टीम ने पहली पारी में 412 रनों की विशाल बढ़त हासिल की और इसके बाद अफगानिस्तान को फॉलोऑन देने का फैसला किया।
अफगानिस्तान के लिए रहमात शाह ने 135 गेंदों में 60 रन की पारी खेली। उनके अलावा कोई और खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया।
भारत के लिए डेब्यू पर धमाल मचाते हुए स्पिनर मानव सुथार ने 33 रन देकर 6 विकेट लिए। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट औऱ वॉशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट लिया।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बनाकर घोषित कर दी थी। जिसमें शुभमन गिल ने 126 रन और केएल राहुल ने 100 रन की पारी खेली। वहीं साईं सुदर्शन औऱ ऋषभ पंत ने 81-81 रन बनाए।