IND vs AFG: टीम इंडिया ने 564 रन बनाकर पहली पारी की घोषित, गिल-राहुल और पंत-सुदर्शन ने खेली शानदार पारी
भारतीय क्रिकेट टीम ने मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन (7 जून) को अपनी पहली पारी 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन का विशाल स्कोर बनाकर घोषित कर दी। वॉशिंगटन सुंदर 52 रन और कुलदीप यादव 9 रन बनाकर नाबाद रहे।
…

भारत के लिए पहली पारी में कप्तान शुभमन गिल औऱ केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ा। गिल ने 177 गेंदों में 126 रन और राहुल ने 165 गेंदों में 100 रन बनाए। इन दोनों के अलावा साईं सुदर्शन और ऋषभ पंत ने भी शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन शतक जड़ने से चूक गए।
सुदर्शन ने 104 गेंदों में 81 रन और पंत ने 121 गेंदों में 81 रन की पारी खेली।
अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद सलीम सफी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने खाते में डाले। इसके अलावा जियाउर्रहमान शरीफी, हशमतुल्लाह शाहिदी ने 1-1 विकेट लिए हैं।