IND vs AFG: टीम इंडिया का स्कोर पहुंचा 500 के करीब, लेकिन शुभमन गिल और ऋषभ पंत हुए आउट
भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन (7 जून) लंच तक पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 475 रन बना लिए हैं। सत्र के अंत पर वॉशिंगटन सुंदर और मानव सुथार नाबाद पवेलियन लौटे।
दूसरे दिन 3…

दूसरे दिन 3 विकेट के नुकसान पर 368 रन से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम को पहले सत्र में 3 झटके लगे। पहला कप्तान शुभमन गिल के रूप में, जिन्होंनेल 177 गेंदों में 15 चौकों और 1 छक्के की मदद से 126 रन की पारी खेली। वहीं शानदार बल्लेबाजी कर रहे ऋषभ पंत शतक जड़ने से चूक गए, उन्होंने 121 गेंदों में 81 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के जड़े। वहीं ध्रुव जुरेल ने 20 गेंदों में 19 रन जोड़े।
इससे पहले पहले दिन के खेल में केएल राहुल ने 100 रन और साईं सुदर्शन ने 81 रन की पारी खेली।
अफगानिस्तान के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद सलीम सफी ने 4 विकेट झटक लिए हैं। वहीं जियाउर्रहमान शरीफी, हशमतुल्लाह शाहिदी ने 1-1 विकेट लिए हैं।