IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, चोट के कारण ये खिलाड़ी स्वदेश वापस लौटा
आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत के बाद एक बड़ा झटका लगा है क्योंकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनके स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) चोट के कारण वापस ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं। मार्श हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण कैपिटल्स के लिए पिछले…
आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत के बाद एक बड़ा झटका लगा है क्योंकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनके स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) चोट के कारण वापस ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं। मार्श हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण कैपिटल्स के लिए पिछले दो मैचों में नहीं खेल पाए हैं। इस सीजन में उन्होंने अभी तक जितने मैच खेले है उसमें अभी तक अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मार्श अपनी दाहिनी हैमस्ट्रिंग में आंशिक चोट के इलाज के लिए ऑस्ट्रेलिया लौट आए हैं। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से हार के बाद दिल्ली के असिस्टेंट कोच प्रवीण आमरे ने मार्श की चोट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि, "हमारे कुछ खिलाड़ी चोटिल हैं और चिंताजनक संकेत मिचेल मार्श हैं। वह स्कैन के लिए गए हैं और फिजियो हमें एक सप्ताह में रिपोर्ट देंगे। तब हमें पता चलेगा कि सही स्थिति क्या है। वह (पूरा सीज़न खेल सकता है) या नहीं, यह रिपोर्ट पर निर्भर करता है।