इंग्लैंड खिलाड़ियों के नाम वापस लेने पर आकाश चोपड़ा ने कसा तंज, कहा- इनको अपने....
पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने इंग्लैंड के खिलाड़ियों के आईपीएल 2024 (IPL 2024) से हटने के ट्रेंड पर अपनी नाराजगी जाहिर की। इंग्लैंड के कुछ बड़े खिलाड़ी पहले ही प्रतियोगिता से हट चुके हैं, और हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के नए खिलाड़ी हैरी ब्रूक (Harry Brook)…
पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने इंग्लैंड के खिलाड़ियों के आईपीएल 2024 (IPL 2024) से हटने के ट्रेंड पर अपनी नाराजगी जाहिर की। इंग्लैंड के कुछ बड़े खिलाड़ी पहले ही प्रतियोगिता से हट चुके हैं, और हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के नए खिलाड़ी हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने निजी कारणों का हवाला देते हुए आगामी सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है।
पूर्व क्रिकेटर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "आईपीएल ऑक्शन में इंग्लैंड खिलाड़ियों को अपने जोखिम पर खरीदें।" आपको बता दे कि दिसंबर में मिनी-ऑक्शन में खरीदार मिलने के बाद मार्क वुड, गस एटकिंसन और जेसन रॉय आगामी सीजन से हट गए। आपको बता दे कि हैरी ब्रूक ने निजी कारणों की वजह से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से नाम वापस लेना पड़ा था। उस समय यह माना गया था कि ब्रूक इसी कारण से आईपीएल 2024 मिस कर सकते हैं और ठीक वैसा ही हुआ है। दिल्ली ने ब्रूक को आईपीएल 2024 के ऑक्शन में 4 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था। दिल्ली आईपीएल 2024 में अपना पहला मैच 23 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी।
Buy English players at the IPL Auction at your own peril
— Aakash Chopra (@cricketaakash) March 13, 2024