विराट कोहली ने भारतीय पैरालम्पिक दल को दी शुभकामनाएं,कहा- मुझे यकीन है आप हमें गौरवान्वित करेंगे
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने भारतीय पैरालम्पिक दल को टोक्यो पैरालम्पिक 2020 के लिए अपनी शुभकामनाएं दी है। पैरालम्पिक का आयोजन 24 अगस्त से पांच सितंबर तक होना है।
कोहली ने ट्विटर पर लिखा, "टोक्यो पैरालिंपिक में भारत के ध्वज दल को मेरी शुभकामनाएं। मैं आप…
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने भारतीय पैरालम्पिक दल को टोक्यो पैरालम्पिक 2020 के लिए अपनी शुभकामनाएं दी है। पैरालम्पिक का आयोजन 24 अगस्त से पांच सितंबर तक होना है।
कोहली ने ट्विटर पर लिखा, "टोक्यो पैरालिंपिक में भारत के ध्वज दल को मेरी शुभकामनाएं। मैं आप में से प्रत्येक के लिए चीयर कर रहा हूं और मुझे यकीन है कि आप हमें गौरवान्वित करेंगे।"
भारत ने टोक्यो पैरालम्पिक के लिए अपना अबतक का सबसे बड़ा दल भेजा है और कुल 54 पैरा एथलीट्स इन खेलों में भाग लेंगे।
टोक्यो पैरालम्पिक खेलों का उद्घाटन समारोह गुरूवार देर शाम होगा।
Sending my best wishes and support to the contingent at the Tokyo Paralympics. I am cheering for each one of you and I am sure you will make us proud. #TeamIndia #Praise4Para #Tokyo2020
— Virat Kohli (@imVkohli) August 23, 2021