कैरेबियन प्रीमियर लीग 2023 के 9वें मैच में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के खिलाफ सेंट लूसिया किंग्स के सलामी बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स ने स्कूप शॉट खेलने के चक्कर में अपना चेहरा लगभग चोटिल करवा बैठे थे। हालांकि उनकी टीम सेंट लूसिया ने यह मैच 54 रन से जीत लिया।
यह घटना किंग्स की पारी के 12वें ओवर में हुई जब चार्ल्स ने ड्वेन ब्रावो की लो फुलटॉस को फाइन लेग पर स्कूप करने की कोशिश की। गेंद से कनेक्ट करने के बाद, चार्ल्स अपने शरीर को लाइन से बाहर निकालने में असमर्थ रहे क्योंकि गेंद उनके हेलमेट में जाकर लग गयी। इस दौरान चार्ल्स ने अपना संतुलन खो दिया और गेंद उनके हेलमेट से टकराई और वो हट गए थे। वो आउट होते-होते भोई बाल-बाल बचे।
A scary moment in CPL...!!!
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 26, 2023
Thankfully Johnson Charles is fine.pic.twitter.com/uHmdxP0Y3q
सेंट लूसिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 167 रन बनाये। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 57 (36) रन कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने बनाये। ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट 2-2 विकेट आंद्रे रसेल और ड्वेन ब्रावो ने लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट राइडर्स की टीम 14.5 ओवरों में 113 के स्कोर पर सिमट गयी। टीम की तरफ से सबस ज्यादा 34(15) रन कप्तान कायरन पोलार्ड ने बनाये। सेंट लूसिया की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट खैरी पियरे ने लिए।