डेविड लॉयड ने किया गलेमॉर्गन के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन, 2023 तक होंगे क्लब के साथ
ग्लेमॉर्गन के उपकप्तान डेविड लॉयड ने काउंटी क्लब के साथ करार में विस्तार किया है और अब वह इस क्लब के साथ 2023 तक बने रहेंगे। लॉयड 2012 से ही ग्लेमॉर्गन के लिए खेल रहे हैं। लॉयड ने करार में विस्तार के बाद कहा कि वह इससे काफी खुश हैं…
Advertisement
Image of Cricketer David Llyod
ग्लेमॉर्गन के उपकप्तान डेविड लॉयड ने काउंटी क्लब के साथ करार में विस्तार किया है और अब वह इस क्लब के साथ 2023 तक बने रहेंगे। लॉयड 2012 से ही ग्लेमॉर्गन के लिए खेल रहे हैं। लॉयड ने करार में विस्तार के बाद कहा कि वह इससे काफी खुश हैं और एक दिन ग्लेमॉर्गन की कप्तानी करना चाहते हैं।
ग्लेमॉर्गन के निदेशक (क्रिकेट) मार्क वॉलेस ने कहा कि लॉयड ने हाल के सालों में काफी सुधार किया है और वह हमारे लिए सभी फारमेट्स में एक बेहद उपयोगी खिलाड़ी हैं।