IPL 2021: दिल्ली कैपटिल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले चुनी गेंदबाजी, देखें प्लेइंग XI
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शारजाह में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के 46वें मुकाबले मे ंटॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली की टीम पहले ही प्लेऑफ में क्वालीफाई कर चुकी है।
दिल्ली की टीम में एक…

दिल्ली की टीम में एक बदलाव हुआ है। ललित यादव की जगह ओपनिंग बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की वापसी हुई है। वहीं मुंबई की टीम में राहुल चाहर की जगह जयंत यादव को जगह मिली है।
टीमें:
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, नाथन कूल्टर-नाइल, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, स्टीवन स्मिथ, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/ कप्तान), शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कैगिसो रबाडा, अवेश खान, एनरिक नॉर्खिया