IPL 2026: केएल राहुल ने खेली 152 रनों की तूफानी पारी, दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को दिया 265 रनों का लक्ष्य
DC vs PBKS, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल की नाबाद 152 रनों की शतकीय पारी के दम पर पंजाब किंग्स के सामने 265 रनों का लक्ष्य रखा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, इस मुकाबले में…
DC vs PBKS, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल की नाबाद 152 रनों की शतकीय पारी के दम पर पंजाब किंग्स के सामने 265 रनों का लक्ष्य रखा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, इस मुकाबले में केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 67 गेंदों पर 16 चौके और 9 छक्के ठोककर नाबाद 152 रन ठोके। वहीं दूसरी तरफ नितीश राणा ने भी 44 गेंदों पर 11 चौके और 4 छक्के लगाकर 91 रन बनाए।
इन्हीं पारियों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर 264 रन स्कोर बोर्ड पर टांग दिए। बात करें अगर पंजाब किंग्स के गेंदबाज़ों की तो अर्शदीप सिंह और जेवियर बार्टलेट ही एक-एक विकेट निकाल पाए। यहां से अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि पंजाब किंग्स की टीम ये लक्ष्य हासिल कर पाती है या नहीं।