IPL 2026: SRH ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर किया पहले गेंदबाजी का फैसला; पैट कमिंस की हुई वापसी
IPL 2026, Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शनिवार (25 अप्रैल) को सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। SRH ने…
IPL 2026, Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शनिवार (25 अप्रैल) को सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। SRH ने अपनी टीम में 2 बदलाव किए हैं। कप्तान पैट कमिंस टीम में वापसी कर रहे हैं और उन्हें दिलशान मदुशंका की जगह शामिल किया गया है। वहीं हर्ष दुबे की जगह प्रफुल्ल हिंगे को खिलाया गया है।
गौरतलब है कि राजस्थान रॉयल्स अभी तक खेले गए 7 मैचों में 5 मुकाबले जीतकर 10 अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे पायदान पर है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद 7 मैचों में चार मुकाबले जीतकर 8 अंकों के साथ चौथे पायदान पर है।
टीमें इस मैच के लिए
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर: लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि बिश्नोई, रवि सिंह, संदीप शर्मा, शुभम दुबे।
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा।
इम्पैक्ट प्लेयर: स्मरण रविचंद्रन, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, ट्रैविस हेड