IPL 2019: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, जानिए किस टीम का पलड़ा है भारी
18 अप्रैल। दिल्ली कैपिटल्स की टीम आज यहां फिरोज शाह कोटला मैदान पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में मुंबई इंडियंस से भिड़ेंगी। दोनों टीमें अपने-अपने पिछले मैचों में जीत हासिल करने के बाद आ रही हैं। दोनों टीमें के 10-10 अंक भी हैं।
किस टीम का पलड़ा है भारी
दिल्ली कैपिटल्स औऱ मुंबई इंडियंस के बीच अब तक आईपीएल में कुल 23 मैच खेले गए हैं। जिसमें दिल्ली का पलड़ा ज्यादा भारी रहा है। दिल्ली की टीम ने अब तक 12 मैचों वहीं मुंबई ने 11 मैचों में जीत हासिल की है।
दिल्ली में
2012 के बाद से दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में दिल्ली और मुंबई के बीच कुल 6 मैच खेले गए हैं। जिसमें मुंबई का रिकॉर्ड काफी खराब रहा है। मुंबई को सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है जबकि दिल्ली ने 5 मैचों में बाजी मारी हैं।
Latest Cricket News In Hindi