ENG vs WI: दूसरे टेस्ट के पहले दिन ब्रॉड के सम्मान में ट्रेंट ब्रिज करेगा ये बड़ा काम, पूर्व गेंदबाज ने भी जताया आभार
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट 18 जुलाई से ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा। इस दौरान इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) को इस मैदान पर सम्मानित किया जाएगा। इंग्लैंड के लिए अपने शानदार इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के लिए महान गेंदबाज को श्रद्धांजलि देने के लिए ट्रेंट…
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट 18 जुलाई से ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा। इस दौरान इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) को इस मैदान पर सम्मानित किया जाएगा। इंग्लैंड के लिए अपने शानदार इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के लिए महान गेंदबाज को श्रद्धांजलि देने के लिए ट्रेंट ब्रिज पवेलियन छोर का नाम बदलकर स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम पर रखेगा।
38 वर्षीय खिलाड़ी अपने पिता क्रिस ब्रॉड और कुछ पूर्व साथियों के साथ ट्रेंट ब्रिज में पवेलियन एंड के नामकरण में हिस्सा लेंगे। यह समारोह इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट शुरू होने से पहले होगा। ब्रॉड ने इस चीज पर अपना आभार व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का साहरा लिया और लिखा कि, "दुनिया में मेरी पसंदीदा जगहों में से एक पर एक बड़ा सम्मान।"
A huge honour at one of my favourite places in the world https://t.co/JpAh0tsMcI
— Stuart Broad (@StuartBroad8) July 17, 2024
दाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रॉड ने 167 टेस्ट मैचों में 27.68 की औसत से 604 विकेट लिए। ब्रॉड ने 121 वनडे में 5.27 के इकॉनमी से 178 विकेट और 56 टी20 इंटरनेशनल में 7.63 के इकॉनमी से 65 विकेट लिए। ब्रॉड ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।