T20 WC 202 Super 8: इंग्लैंड ने श्रीलंका को 147 रनों का लक्ष्य, वेल्लालागे औऱ तीक्षणा ने बरपाया कहर
इंग्लैंड ने रविवार (22 फरवरी) को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड के मुकाबले में श्रीलंका को जीत के लिए 147 रनों का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंड की शुरूआत खराब रही और 16 रन के कुल…
इंग्लैंड ने रविवार (22 फरवरी) को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड के मुकाबले में श्रीलंका को जीत के लिए 147 रनों का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंड की शुरूआत खराब रही और 16 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरते रहे, लेकिन फिल सॉल्ट ने एक छोर संभाला।
टूर्नामेंट में अपना पहला अर्धशतक जड़ते हुए 40 गेंदों में 62 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के जड़े। उनके अलावा कोई और खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया, जिसके चलते इंग्लैंड निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट गवाकर 146 रन ही बना सकी।
श्रीलंका के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए डुनिथ वेल्लालागे ने 3 विकेट, महीश तीक्षणा और दिलशान मदुशंका ने 2-2 विकेट और दुश्मंथा चमीरा ने 1 विकेट लिया।
टीमें:
श्रीलंका (प्लेइंग XI): पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पवन रत्नायके, कामिंदु मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालागे, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महीश तीक्षाणा, दिलशान मदुशंका।
इंग्लैंड (प्लेइंग XI): फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।