ENG vs NEP: इंग्लैंड ने नेपाल को दिया 185 रनों का टारगेट, बेथल और ब्रूक ने ठोके अर्द्धशतक
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पांचवें मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 184 रन बनाए और नेपाल के सामने जीत के लिए 185 रनों का टारगेट रखा। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था लेकिन उनके दोनों ओपनर्स फिल…
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पांचवें मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 184 रन बनाए और नेपाल के सामने जीत के लिए 185 रनों का टारगेट रखा। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था लेकिन उनके दोनों ओपनर्स फिल सॉल्ट और जोस बटलर जल्दी आउट हो गए। सॉल्ट ने आउट होने से पहले एक रन बनाया जबकि बटलर 26 रन बनाकर चलते बने।
इसके बाद जेकब बेथल और हैरी ब्रूक ने पारी को संभाला और टीम को 180 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। बेथल ने 35 गेंदों में 55 रन बनाए जबकि ब्रूक ने आउट होने से पहले 32 गेंदों में 53 रन बनाए। अंत में विल जैक्स ने ताबड़तोड़ 39 रन बनाकर अपनी टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाया। नेपाल के लिए दीपेंद्र सिंह और नंदन यादव ने 2-2 विकेट लिए।
अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या नेपाल की टीम इस लक्ष्य को हासिल करके उलटफेर को अंज़ाम दे पाती है या नहीं।