ENG vs NEP: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में पांचवां मुकाबला इंग्लैंड और नेपाल के बीच खेला जा रहा है जहां इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इंग्लैंड ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन पहले ही बता दी थी जबकि नेपाल की टीम…
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में पांचवां मुकाबला इंग्लैंड और नेपाल के बीच खेला जा रहा है जहां इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इंग्लैंड ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन पहले ही बता दी थी जबकि नेपाल की टीम टॉस के वक्त सामने आई है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है और कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट्स और फैंस को इंग्लिश टीम से 300 रनों की भी उम्मीद होगी।
इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, ल्यूक वुड।
नेपाल की प्लेइंग इलेवन: कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलसन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने, शेर मल्ला