T20 World Cup 2026: गुलबदीन नायब ने ठोका अर्धशतक, अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य
AFG vs NZ, ICC T20 World Cup 2026: गुलबदीन नायब की शानदार पारी के दम पर अफगानिस्तान ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2025 के मुकाबले में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 183 रनों का लक्ष्य दिया है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी…
AFG vs NZ, ICC T20 World Cup 2026: गुलबदीन नायब की शानदार पारी के दम पर अफगानिस्तान ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2025 के मुकाबले में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 183 रनों का लक्ष्य दिया है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की शुरूआत खराब रही, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (27 रन) और इब्राहिम जादरान (10 रन) की ओपनिंग जोड़ी 44 रन के कुल स्कोर तक आउट हो गई।
इसके बाद नायब ने सेदिकुल्लाह अटल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 51 गेंदों में 79 की साझेदारी की। अटल ने 24 गेंदों में 29 रन की पारी खेली।
टॉप स्कोरर रहे नायब ने 35 गेंदों में 63 रन की पारी खेली, जिसमे तीन चौके और चार छक्के जड़े। जिसकी बदौलत अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए।
न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्गयूसन ने 2 विकेट, जकब डफी,मैट हेनरी और रचिन रविंद्र ने 1-1 विकेट लिया।
टीमें:
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेलसेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, जियाउर रहमान शरीफी।