इंग्लैंड का बड़ा फैसला,न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले इस खिलाड़ी को किया टीम में शामिल
England vs New Zealand 2nd Test: न्यूजीलैंड के ख़िलाफ़ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने ससेक्स के तेज़ गेंदबाज़ हेनरी क्रोकॉम्बे (Henry Crocombe) को ओली रॉबिन्सन (Ollie Robinson) के कवर के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया है। रॉबिन्सन टीम का हिस्सा बने रहेंगे, लेकिन शुक्रवार, 12 जून को…
England vs New Zealand 2nd Test: न्यूजीलैंड के ख़िलाफ़ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने ससेक्स के तेज़ गेंदबाज़ हेनरी क्रोकॉम्बे (Henry Crocombe) को ओली रॉबिन्सन (Ollie Robinson) के कवर के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया है। रॉबिन्सन टीम का हिस्सा बने रहेंगे, लेकिन शुक्रवार, 12 जून को ट्रेनिंग के दौरान घुटने में दर्द महसूस होने के बाद एहतियात के तौर पर उनके स्कैन किए जाएंगे।
दो साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे रॉबिन्सन लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। उस मुकाबले में उन्होंने 77 रन देकर 7 विकेट लिए थे।
24 साल के दाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ क्रोकॉम्बे ने 47 फ़र्स्ट-क्लास मैच खेले हैं। ससेक्स के एज-ग्रुप सिस्टम से आगे बढ़ते हुए, उन्होंने 2020 में फ़र्स्ट-क्लास में डेब्यू किया। उन्होंने इंग्लैंड लायंस का भी प्रतिनिधित्व किया है और हाल ही में उस टीम का हिस्सा थे जिसने साउथ अफ़्रीका ए के खिलाफ़ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी।
17 जून को द ओवल में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में जोफ्रा आर्चर और जॉर्डन कॉक्स को भी शामिल किया गया है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम
जो रूट (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेक्स, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकॉम्बे, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, जेम्स रेव, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ, जोश टोंग