IND vs AFG 1st ODI: अफगानिस्तान ने 25 ओवर में बनाए 194 रन, रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने लगाई सेंचुरी
शनिवार (13 जून) को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवरों में 194 रन बनाए जिसका मतलब ये है कि शुभमन गिल की टीम को सीरीज में 1-0 से आगे जाने के लिए…
शनिवार (13 जून) को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवरों में 194 रन बनाए जिसका मतलब ये है कि शुभमन गिल की टीम को सीरीज में 1-0 से आगे जाने के लिए 195 रन बनाने होंगे।
इस मैच में गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने 25 ओवर के मैच में शतक लगाकर गिल के इस फैसले को गलत साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। गुरबाज़ ने सिर्फ 48 गेंदों में शतक लगाकर भारतीय टीम के हौंसले पस्त कर दिए।
हालांकि, उनके अलावा हशमतुल्लाह शाहिदी (27) और अजमतुल्लाह ओमरजई (26) रन ही कुछ हद तक उनका साथ दे सके बाकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार ना कर सके। भारत के लिए डेब्यूटेंट हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए।