IND vs AFG: टीम इंडिया के लिए 2 खिलाड़ियों का डेब्यू, अफगानिस्तान को पहले वनडे में दिया बल्लेबाजी का न्यौता
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शनिवार (13 जून) को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बारिश के कारण मुकाबला तय समय पर शुरू नहीं हुआ, जिसके चलते ओवरों की संख्या घटाकर 25 ओवर प्रतिर…
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शनिवार (13 जून) को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बारिश के कारण मुकाबला तय समय पर शुरू नहीं हुआ, जिसके चलते ओवरों की संख्या घटाकर 25 ओवर प्रतिर पारी कर दी गई है और पावरप्ले 5 ओवर का होगा।
भारत के लिए इस मुकाबले में गुरनूर बरार और हर्ष दुबे डेब्यू कर रहे है, वहीं कुलदीप यादव प्लेइंग इलेवन में नहीं हैं।
टीमें:
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज़, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, मोहम्मद सलीम सफ़ी, एएम ग़ज़नफ़र, ज़िया उर रहमान शरीफ़ी
भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा