40 साल के फाफ डु प्लेलिस ने CPL 2024 जीतकर रचा इतिहस,एमएस धोनी के अनोखे रिकॉर्ड की बराबरी की
फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली सेंट लूसिया किंग्स ने सोमवार (7 अक्टूबर) को गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में गयाना अमेजन वॉरियर्स को 6 विकेट से हराकर कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया। यह पहली बार है जब सेंट लूसिया किंग्स…
फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली सेंट लूसिया किंग्स ने सोमवार (7 अक्टूबर) को गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में गयाना अमेजन वॉरियर्स को 6 विकेट से हराकर कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया। यह पहली बार है जब सेंट लूसिया किंग्स ने सीपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही 40 वर्षीय डु प्लेसिस के नाम खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
डु प्लेसिस 40 साल या उससे ज्यादा की उम्र में बतौर कप्तान टी-20 फ्रेंचाइजी लीग जीतने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले माइकल हसी, एमएस धोनी, मिस्बाह उल हक और इमरान ताहिर ने यह कारनामा किया है।
इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद गयाना अमेजन वॉरियर्स ने 8 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए। इसके जवाब में सेंट लूसिया किंग्सन 18.1 ओवर मे 4 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली।
40+ year old captains to win men's T20 franchise leagues :-
Mike Hussey - BBL 2016
Misbah-ul-Haq - PSL 2016
MS Dhoni - IPL 2021
MS Dhoni - IPL 2023
Imran Tahir - CPL 2023
Faf du Plessis - CPL 2024 (yesterday)#CPL— Rhitankar Bandyopadhyay (@rhitankar8616) October 7, 2024