पूर्व भारतीय क्रिकेटर सलीम दुरानी का 88 साल के उम्र में निधन, अफगानिस्तान में जन्मे और भारत के लिए खेले
पूर्व भारतीय क्रिकेट सलीम दुरानी का 88 साल की उम्र में निधर हो गया। वह पिछले काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे, उन्होंने गुजरात के जामनगर स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। उन्होंने भारत के लिए 29 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें एक शतक और 7 अर्धशतक…
पूर्व भारतीय क्रिकेट सलीम दुरानी का 88 साल की उम्र में निधर हो गया। वह पिछले काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे, उन्होंने गुजरात के जामनगर स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। उन्होंने भारत के लिए 29 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें एक शतक और 7 अर्धशतक के साथ 1202 रन बनाएं हैं और गेंदबाजी में 75 विकेट अपने नाम किये हैं। उन्होंने 1960 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए डेब्यू किया था।
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दुरानी ने 170 मैच में 8545 रन और 484 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास में 14 शतक और 45 अर्धशतक भी जड़े हैं। सलीम दुर्रानी का जन्म 11 दिसंबर 1934 को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुआ था। बाद में दुर्रानी का परिवार कराची में बस गया। भारत-पाकिस्तान बंटवारे के समय दुर्रानी का परिवार भारत में आकर बस गया था।