8 टेस्ट मैच खेलने वाले न्यूजीलैंड के इस पूर्व क्रिकेटर का हुआ निधन
4 मार्च,(CRICKETNMORE)। न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज बिल प्लेले का 80 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में निधन हो गया। प्ल्ले का जन्म 1 दिसंबर 1938 को न्यूजीलैंड के मनवटु में हुआ था। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 1958 से 1963 के बीच 8 टेस्ट मैच खेले और…
4 मार्च,(CRICKETNMORE)। न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज बिल प्लेले का 80 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में निधन हो गया। प्ल्ले का जन्म 1 दिसंबर 1938 को न्यूजीलैंड के मनवटु में हुआ था। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 1958 से 1963 के बीच 8 टेस्ट मैच खेले और 151 रन बनाए। वहीं 85 फर्स्ट क्लास मैचों में 2888 रन जड़े।
प्लेले ने जून 1958 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेला था। उन्होंने अपने करियर में सिर्फ एक ही अर्धशतक बनाया। वहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका बेस्ट स्कोर 122 रन रहा।