हार्दिक पांड्या के नाम दर्ज हुआ बड़ा गजब रिकॉर्ड, इतिहास में पहली बार किसी भारतीय क्रिकेटर के साथ हुआ ऐसा
भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बुधवार (11 अक्टूबर) को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट लिए। अज़मतुल्लाह उमरज़ई (62 रन) और रहमानुल्लाह गुरबाज़ (21 रन) को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
पांड्या ने…

पांड्या ने इस मुकाबले में एक गजब रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, लेकिन अपने प्रदर्शन से नहीं बल्कि बर्थडे के कारण। पांड्या बुधवार को अपना 30वां बर्थ बना रहे हैं। वह पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने अपने बर्थडे पर वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मैच में भी पांड्या ने 1 विकेट हासिल किया है।
अफगानिस्तान के लिए हशमतुल्लाह शाहिदी और अज़मतुल्लाह उमरज़ई के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी की। पांड्या ने इस साझेदारी को तोड़कर टीम इंडिया की मुकाबले में वापसी कराई।
Hardik Pandya is the first Indian to play a men's World Cup match on birthday.#INDvAFG pic.twitter.com/1ckzjTVGhS
— Kausthub Gudipati (@kaustats) October 11, 2023