'कैप्टन को अपने बॉलर पर ही भरोसा नहीं है', Hardik Pandya पर फूटा इरफान पठान का गुस्सा
IPL 2024 में अब तक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की अगुवाई में MI टूर्नामेंट में 6 मैच खेल चुकी है जिसमें से चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बीते रविवार को भी यही देखने को मिला। चेन्नई…
IPL 2024 में अब तक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की अगुवाई में MI टूर्नामेंट में 6 मैच खेल चुकी है जिसमें से चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बीते रविवार को भी यही देखने को मिला। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने वानखेड़े के मैदान पर मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हराकर जीत हासिल की। एमआई की हार के बाद अब भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान (Irfan Pathan) का गुस्सा हार्दिक पांड्या पर फूटा है। इरफान का मानना है कि हार्दिक बतौर कप्तान अपने गेंदबाज़ों पर भरोसा नहीं कर रहे हैं।