IPL 2024: हार्दिक पांड्या बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, रोहित के फैंस में छाई मायूसी
अगर आप रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के फैन हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 सीज़न के लिए नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। मुंबई ने हार्दिक पंड्या को टीम का नया कप्तान घोषित किया है जिसका मतलब ये है कि रोहित शर्मा अब…
अगर आप रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के फैन हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 सीज़न के लिए नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। मुंबई ने हार्दिक पंड्या को टीम का नया कप्तान घोषित किया है जिसका मतलब ये है कि रोहित शर्मा अब मुंबई की कप्तानी करते हुए नहीं दिखेंगे।
टीम के वैश्विक प्रदर्शन प्रमुख महेला जयवर्धने ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, “ये विरासत निर्माण और भविष्य के लिए तैयार रहने के एमआई दर्शन के प्रति सच्चे रहने का हिस्सा है। ये इसी फिलॉसफी के अनुरूप है कि हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 सीज़न के लिए मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे। हम रोहित शर्मा के असाधारण नेतृत्व के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं। 2013 से मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में उनका कार्यकाल असाधारण से कम नहीं है।"