हरमनप्रीत कौर को मिला खास सम्मान, विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 की लिस्ट में मिली जगह
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को खास सम्मान मिला है। उन्होंने उन पांच खिलाड़ियों में शामिल किया गया हैं, जिन्हें विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 की सूची में जगह मिली है। इस सूची में बस एक भारतीय क्रिकेट को जगह मिली हैं। पुरुष टीम से किसी भी भारतीय को इसमें नहीं शामिल किया गया है।
हरमनप्रीत के अलावा इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के दो-दो क्रिकेटरों को इसमें जगह मिली हैं। इंग्लैंड के मैथ्यू पॉट्स और बेन फोक्स का नाम इसमें शामिल हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के टॉम ब्लंडेल और डेरिल मिशेल को विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 में जगह मिली हैं।
The Five Wisden Cricketers of the Year
Latest Cricket News In Hindi