ILT20 2024: जॉनसन चार्ल्स के तूफानी अर्धशतक के दम पर शारजाह वारियर्स ने दुबई कैपिटल्स को 5 विकेट से दी मात
इंटरनेशनल लीग टी20, 2024 (International League T20, 2024) के 5वें मैच में शारजाह वारियर्स ने जॉनसन चार्ल्स (Johnson Charles) के शतक की मदद से दुबई कैपिटल्स को 5 विकेट से हरा दिया।
दुबई कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 170 रन का स्कोर खड़ा…
इंटरनेशनल लीग टी20, 2024 (International League T20, 2024) के 5वें मैच में शारजाह वारियर्स ने जॉनसन चार्ल्स (Johnson Charles) के शतक की मदद से दुबई कैपिटल्स को 5 विकेट से हरा दिया।
दुबई कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 170 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सैम बिलिंग्स 31 गेंद में 1 चौके और 4 छक्के की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा सिकंदर रज़ा ने 23 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 48 रन की पारी खेली। वारियर्स की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट डेनियल सैम्स को मिले। क्रिस वोक्स और महीश तीक्ष्णा ने 2-2 विकेट हासिल किये।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वारियर्स ने मैच को 18.5 ओवर में 5 विकेट खोकर और 171 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन जॉनसन चार्ल्स ने बनाये। उन्होंने 51 गेंद में 8 चौको और 6 छक्कों की मदद से 91 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। बासिल हमीद 19 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 23 रन बनाकर नाबाद रहे। कैपिटल्स की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट दुष्मंथा चमीरा ने हासिल किये।