ILT20 2024: सिकंदर रज़ा के ऑलराउंड प्रदर्शन पर फिरा पानी, गल्फ जायंट्स ने दुबई कैपिटल्स को 3 विकेट से दी मात
इंटरनेशनल लीग टी20, 2024 के 11वें मैच में सिकंदर रज़ा (Sikandar Raza) का ऑलराउंडर प्रदर्शन बेकार चला गया क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स को गल्फ जायंट्स ने 3 विकेट से हरा दिया।
दुबई कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 132 रन टांगे। टीम की…
इंटरनेशनल लीग टी20, 2024 के 11वें मैच में सिकंदर रज़ा (Sikandar Raza) का ऑलराउंडर प्रदर्शन बेकार चला गया क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स को गल्फ जायंट्स ने 3 विकेट से हरा दिया।
दुबई कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 132 रन टांगे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 47(36)* रन सिकंदर रज़ा ने बनाये। डेविड वॉर्नर ने 21(19) और राहुल चोपड़ा ने 20(20) रनों का योगदान दिया। जायंट्स की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट कार्लोस ब्रैथवेट ने अपने नाम जोड़े। रिचर्ड ग्लीसन, क्रिस जॉर्डन और जुहैब जुबैर ने एक-एक विकेट चटकाया।
गल्फ जायंट्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच को 18.4 ओवर में 7 विकेट खोकर और 133 रन बनाकर जीत लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 38(30)* रन जॉर्डन कॉक्स ने बनाये। इम्पैक्ट प्लेयर क्रिस लिन ने 37(22) और कप्तान जेम्स विंस ने 28(19) रन की पारियां खेली। कैपिटल्स की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट रूलोफ वान डेर मेरवे ने हासिल किये। उनके अलावा सिकंदर रज़ा ने 2 विकेट लिए। एक-एक विकेट आकिफ राजा और जेसन होल्डर को मिले।