IPL 2026 Qualifier-2: राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग XI
IPL 2026 Qualifier-2, Gujarat Titans vs Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 का क्वालीफायर-2 शुक्रवार (29 मई) को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस अहम मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान…
IPL 2026 Qualifier-2, Gujarat Titans vs Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 का क्वालीफायर-2 शुक्रवार (29 मई) को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस अहम मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं गुजरात ने एक बदलाव करते हुए साई किशोर को शामिल किया है।
गौरतलब है कि इस मैच की विजेता टीम का सामना फाइनल में खिताब के लिए डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से रविवार (31 मई) को होगा। वहीं इस मैच में हारने वाली टीम का टूर्नामेंट में सफर यहीं समाप्त हो जाएगा।
टीमें इस मैच के लिए
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग XI): साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, अरशद खान।
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग XI): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यश पुंजा, बृजेश शर्मा।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।