IPL 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में SRH ने जीता टॉस, राजस्थान रॉयल्स को मिला बल्लेबाजी का न्योता
IPL 2026, Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Eliminator: आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला बुधवार (27 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया…
IPL 2026, Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Eliminator: आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला बुधवार (27 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान की प्लेइंग इलेवन में रविंद्र जडेजा की वापसी हुई है। वहीं SRH ने प्रफुल्ल हिंगे को शामिल किया है।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में हारने वाली टीम का टूर्नामेंट में सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। वहीं जीत दर्ज करने वाली टीम क्वालीफायर-1 में हार झेलने वाली गुजरात टाइटंस से क्वालीफायर-2 में भिड़ेगी।
टीमें इस मैच के लिए
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: सलिस अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, लियम लिविंगस्टन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल।
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग XI): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यश पुंजा, बृजेश शर्मा।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।