IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी; देखें प्लेइंग XI
IPL 2026, Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals: आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मंगलवार (21 अप्रैल) को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेला रहा है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली ने इस मुकाबले…
IPL 2026, Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals: आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मंगलवार (21 अप्रैल) को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेला रहा है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली ने इस मुकाबले के लिए आकिब नबी की जगह नितीश राणा को टीम में शामिल किया है। वहीं सनराइजर्स ने प्रफुल हिंगे की जगह दिलशान मदुशंका को मौका दिया है।
गौरतलब है कि दोनों टीमों के पास अंकतालिक में 6-6 अंक है। सनराइजर्स हैदराबाद 6 मैचों में तीन हार और तीन जीत हासिल कर चौथे पायदान पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक 5 मुकाबले खेले हैं और टीम 3 जीत हासिल कर अंकतालिका में 6 अंको साथ पांचवे पायदान पर है।
टीमें इस मैच के लिए
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, लुंगी एंगिडी।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, आशुतोष शर्मा, त्रिपुराना विजय, आकिब नबी
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: आर स्मरण, प्रफुल हिंगे, लियाम लिविंगस्टन, दिलशान मदुशंका और हर्षल पटेल।