IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, मुंबई इंडियंस की पहले बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग XI
IPL 2026, Gujarat Titans vs Mumbai Indians: आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच सोमवार (20 अप्रैल) को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। गुजरात ने…
IPL 2026, Gujarat Titans vs Mumbai Indians: आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच सोमवार (20 अप्रैल) को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। गुजरात ने इस मुकाबले के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं मुंबई की टीम में दानिश मालेवार और कृष भगत डेब्यू कर रहे हैं।
गौरतलब है कि गुजरात टाइटंस ये मुकाबला जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 में एट्री करना चाहेगी। वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस अपने पिछले लगातार चार मुकाबले हार चुकी है। ऐसे में यह मुकाबला जीतकर टीम इस हार के सिलसिले को खत्म करने के इरादे से उतरेगी।
टीमें इस मैच के लिए
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग XI): साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक कुमार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, अनुज रावत, कुलवंत खजरोलिया और मानव सुथार।
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग XI): दानिश मालेवार, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह ग़ज़नफ़र। इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: राज अंगद, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत और रघु शर्मा।