BAN vs NZ 2nd ODI: निक केली ने ठोके 83 रन, न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को दिया 199 रनों का लक्ष्य
BAN vs NZ 2nd ODI: टॉम लैथम की कैप्टेंसी वाली न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने सोमवार, 20 अप्रैल को ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में दूसरे वनडे मुकाबले में बांग्लादेश के सामने जीत हासिल करने के लिए 199 रनों का लक्ष्य रखा है।
इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के लिए सलामी बल्लेबाज़…
BAN vs NZ 2nd ODI: टॉम लैथम की कैप्टेंसी वाली न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने सोमवार, 20 अप्रैल को ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में दूसरे वनडे मुकाबले में बांग्लादेश के सामने जीत हासिल करने के लिए 199 रनों का लक्ष्य रखा है।
इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के लिए सलामी बल्लेबाज़ निक केली ने सर्वाधिक रन बनाए और 102 गेंदों पर 14 चौके ठोककर 83 रनों की पारी खेली। हालांकि इसके बावजूद कीवी टीम सिर्फ 48.4 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 198 रन बनाकर ऑल आउट हुई।
बात करें अगर बांग्लादेश के गेंदबाज़ों की तो नाहिद राणा सबसे सफल खिलाड़ी रहे जिन्होंने अपने कोटे के 10 ओवर में 32 रन देकर 5 विकेट झटके। उनके अलावा शोरफुल इस्लाम ने दो, सौम्या सरकार, तस्कीन अहमद और रिशद हुसैन ने एक-एक विकेट झटका। यहां देखे पूरा स्कोर कार्ड