SA-W vs IND-W: स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर हुईं बुरी तरह फ्लॉप, साउथ अफ्रीका ने 147 रन पर समेटी भारत की पारी
South Africa Women vs India Women 2nd T20: भारत महिला टीम की बल्लेबाजी इस मुकाबले में कुछ खास नहीं रही। स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर जैसे बड़े नाम सस्ते में आउट हो गए। हालांकि शैफाली वर्मा ने एक छोर संभालते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा। उनकी इस पारी के चलते भारत…
South Africa Women vs India Women 2nd T20: भारत महिला टीम की बल्लेबाजी इस मुकाबले में कुछ खास नहीं रही। स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर जैसे बड़े नाम सस्ते में आउट हो गए। हालांकि शैफाली वर्मा ने एक छोर संभालते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा। उनकी इस पारी के चलते भारत 147 रन तक पहुंच पाया।
साउथ अफ्रीका और भारत महिला टीम के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में रविवार (19 अप्रैल) को डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में मुकाबला जारी है। इस मैच में साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को शुरुआती झटके जल्दी लग गए, जहां स्मृति मंधाना 12 रन बनाकर आउट हो गईं, जबकि जेमिमा रोड्रिग्स भी सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। मध्य ओवरों में कप्तान हरमनप्रीत कौर भी 12 रन बनाकर आउट हो गईं।
हालांकि शैफाली वर्मा ने एक छोर संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी की और 38 गेंदों में 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा अनुष्का शर्मा ने भी 31 गेंदों में 28 रन बनाकर कुछ देर तक साथ निभाया, लेकिन इसके अलावा कोई बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सकीं और टीम की पारी 20 ओवर में 146 रन पर सिमट गई।
साउथ अफ्रीका के लिए गेंदबाजी में तुमी सेखुखुने और क्लो ट्रायोन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट झटके। वहीं नादिन डी क्लर्क और नॉनकुलुलेको म्लाबा को भी 1-1 सफलता मिली।
टीमें इस मैच के लिए
दक्षिण अफ्रीका महिला (प्लेइंग इलेवन): लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), सुने लुस, ताज़मिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसेन, एनेके बॉश, क्लो ट्रायोन, नादिन डी क्लर्क, सिनालो जाफ्ता (डब्ल्यू), अयाबोंगा खाका, तुमी सेखुखुने, नॉनकुलुलेको म्लाबा।
भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (डब्ल्यू), अरुंधति रेड्डी, अनुष्का शर्मा, श्रेयंका पाटिल, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़।