IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीता टॉस, पंजाब किंग्स की पहले बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग XI
IPL 2026, Punjab Kings vs Lucknow Super Giants: आईपीएल 2026 का 29वां मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रविवार (19 अप्रैल) को PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया…
IPL 2026, Punjab Kings vs Lucknow Super Giants: आईपीएल 2026 का 29वां मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रविवार (19 अप्रैल) को PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
गौरतलब है कि पंजाब किंग्स ने इस सीजन शानदार शुरुआत करते हुए 5 में से 4 मैच जीते हैं, जबकि टीम का एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। टीम को 5 में से 2 मैचों में जीत मिली है और 3 में हार का सामना करना पड़ा है।
टीमें इस मैच के लिए
पंजाब किंग्स (प्लेइंग XI): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: विजयकुमार वैशाख, हरप्रीत बरार, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, विष्णु विनोद।
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग XI): मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी (विकेटकीपर), मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, मोहसिन खान।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: हिम्मत सिंह, अब्दुल समद, मैथ्यू ब्रिट्ज्के, मयंक यादव और दिग्वेश राठी।