IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने KKR को दिया 156 रनों का लक्ष्य, क्या आज जीत पाएगी Ajinkya Rahane की टीम?
KKR vs RR, IPL 2026: रियान पराग की कैप्टेंसी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम ने रविवार, 19 अप्रैल को आईपीएल 2026 के 28वें ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने जीत हासिल करने के लिए 156 रनों का लक्ष्य रखा है।
इस मुकाबले में RR के लिए वैभव सूर्यवंशी ने…
KKR vs RR, IPL 2026: रियान पराग की कैप्टेंसी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम ने रविवार, 19 अप्रैल को आईपीएल 2026 के 28वें ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने जीत हासिल करने के लिए 156 रनों का लक्ष्य रखा है।
इस मुकाबले में RR के लिए वैभव सूर्यवंशी ने सर्वाधिक रन बनाए और 28 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेली। उनके अलावा यशस्वी जायसवाल ने भी 29 गेंदों पर 39 रन जोड़े। इन्हीं पारियों के दम पर राजस्थान रॉयल्स की टीम अपनी इनिंग के 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाने में कामयाब हुई।
बात करें अगर KKR के गेंदबाज़ों की तो वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं कार्तिक त्यागी ने भी 4 ओवर में 22 रन देकर इतने ही विकेट निकाले। सुनील नारायण ने भी 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
कुल मिलाकर KKR के सामने अब 156 रनों का लक्ष्य है। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि अजिंक्य रहाणे की कैप्टेंसी वाली KKR की ये टारगेट हासिल करके सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज कर पाती है या नहीं।
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग XI: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती। इम्पैक्ट प्लेयर- अंगकृष रघुवंशी।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर।
इम्पैक्ट प्लेयर: शुभमन दुबे, संदीप शर्मा, लुआन ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, यश राज पुंजा।