IPL 2026: RCB ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी; साल्ट की जगह बेथेल की एंट्री
IPL 2026, Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans: आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच शुक्रवार (24 अप्रैल) को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगुलरु में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का…
IPL 2026, Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans: आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच शुक्रवार (24 अप्रैल) को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगुलरु में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। RCB की टीम ने इस मुकाबले के लिए एक बदलाव करते हुए चोटिल फिल सॉल्ट की जगह जैकब बेथेल को शामिल किया है। गुजरात ने अपनी टीम में दो बदलाव करते हुए जेसन होल्डर और मानव सुथार को मौका दिया है।
गौरतलब है कि डिफेंडिंग चैंपियन RCB की इस सीजन भी शुरुआत ठीकठाक रही है और टीम 6 मैचों में 4 मुकाबले जीतकर तीसरे स्थान पर है। वहीं GT की शुरुआत थोड़ी मिली-जुली रही और टीम पहले 6 मैचों में 3 मुकाबले जीतकर फिल्हाल छठे स्थान पर है।
टीमें इस मैच के लिए
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग XI): विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर।
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग XI): साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, अरशद खान।