RCB ने गुजरात टाइटंस को हराकर बनाया कमाल रिकॉर्ड,IPL में ऐसा करने वाली चौथी टीम
गुजरात टाइटंस के खिलाफ शुक्रवार (24 अप्रैल) को बेगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में मिली शानदार जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खास रिकॉर्ड बना दिया।
चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की यह 50वीं जीत है। एक आईपीएल में वेन्यू में 50 या…
गुजरात टाइटंस के खिलाफ शुक्रवार (24 अप्रैल) को बेगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में मिली शानदार जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खास रिकॉर्ड बना दिया।
चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की यह 50वीं जीत है। एक आईपीएल में वेन्यू में 50 या उससे ज्यादा जीत हासिल करने वाली आरसीबी चौथी टीम बन गई है। इससे पहले मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स यह कारनामा कर चुकी थी।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात को 5 विकेट से हराकर सीजन में अपनी पांचवीं जीत हासिल की है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद गुजरात ने साईं सुदर्शन के शानदार शतक की बदौलत 3 विकेट के नुकसान पर 205 रन का विशाल स्कोर बनाया।
RCB becomes 4th IPL team to register 50 wins at a venue.
◎ 58: MI at Wankhede
◎ 55: KKR at Eden Gardens
◎ 53: CSK at Chepauk
50: RCB at Chinnaswamy
◎ 41: SRH at Uppal pic.twitter.com/MuNRWqHnXO— The Cricket Panda (@TheCricketPanda) April 25, 2026
जवाब में आरसीबी ने 18.5 ओवर में 5 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। जिसमें प्लेयर ऑफ द मैच विराट कोहली ने 44 गेंदों में 81 रन और देवदत्त पडिक्कल ने 27 गेंदों में 55 रन की पारी खेली। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 59 गेंदों में 115 रन की साझेदारी हुई।