IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीता टॉस, कोलकाता नाइट राइडर्स की पहले बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग XI
IPL 2026, Lucknow Super Giants vs Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रविवार (26 अप्रैल) को इकाना स्टेडियम, लखनऊ में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का…
IPL 2026, Lucknow Super Giants vs Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रविवार (26 अप्रैल) को इकाना स्टेडियम, लखनऊ में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। LSG ने मुकाबले के लिए एक बदलाव करते हुए टीम में जॉर्ज लिंडे को शामिल किया है। वहीं KKR ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
गौरतलब है कि दोनों टीमें इस सीजन दूसरी बार आमने-सामने हो रही हैं। पिछले खेले गए मैच में KKR को LSG से 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में इस मैच में KKR हिसाब बराबर करना चाहेगी।
टीमें इस मैच के लिए
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग XI): मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, जॉर्ज लिंडे, दिग्वेश राठी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव।
इम्पैक्ट प्लेयर: हिम्मत सिंह, अक्षत रघुवंशी, अब्दुल समद, आवेश खान, एम. सिद्धार्थ।
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग XI): टिम सेफर्ट, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।
इम्पैक्ट प्लेयर: मनीष पांडे, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी, वरुण चक्रवर्ती।