IPL 2026: ऋतुराज गायकवाड़ न ठोका अर्धशतक, CSK ने GT के सामने रखा 159 रनों का लक्ष्य
CSK vs GT, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 37वां मुकाबला रविवार, 26 अप्रैल को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां मेजबान टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस के सामने जीत हासिल करने के लिए 159 रनों का लक्ष्य रखा है।
इस…

इस मुकाबले में CSK के कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़ ने 60 गेंदों पर 6 चौके और 4 छक्के ठोककर 74 रनों की पारी खेली। वहीं शिवम दुबे ने 17 गेंदों पर 22 रन बनाए।
बात करें अगर गुजरात टाइटंस के गेंदबाज़ों की तो कगिसो रबाडा ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं अरशद खान ने 2 विकेट और मोहम्मद सिराज और मानव सुथार ने 1-1 विकेट झटका। यहां से अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि CSK की टीम 159 रनों का लक्ष्य डिफेंड कर पाती है या नहीं।