IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी; दोनों टीमों में हुए बदलाव
IPL 2026, Punjab Kings vs Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मंगलवार (28 अप्रैल) को PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान इस मुकाबले…
IPL 2026, Punjab Kings vs Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मंगलवार (28 अप्रैल) को PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान इस मुकाबले के लिए टीम में 2 बदलाव किए हैं। शिमरोन हेटमायर की जगह दाशुन शनाका और रवि बिश्नोई की जगह यश पुंजा को मौका दिया है। वहीं पंजाब किंग्स ने भी दो बदलाव करते हुए सूर्यांश शेडगे और लॉकी फर्ग्यूसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।
गौरतलब है कि पंजाब किंग्स इस सीजन शानदार प्रदर्शन कर रही है और अंकतालिका में पहले पायदान पर है। टीम ने 7 में से 6 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। वहीं दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स अंकतालिका में चौथे पायदान पर है। टीम ने 8 में से 5 मुकाबले जीते हैं और 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
टीमें इस मैच के लिए
पंजाब किंग्स (प्लेइंग XI): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, मार्को यानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर: विजयकुमार वैशाख, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, हरप्रीत बरार, मुशीर खान।
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग XI): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग, दासुन शनाका, रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यश पुंजा।
इम्पैक्ट प्लेयर: रवि बिश्नोई, रवि सिंह, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे और शिमरोन हेटमायर।