IPL 2026: RCB ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी; देखें प्लेइंग XI
IPL 2026, Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 का 39वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच सोमवार (27 अप्रैल) को अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला…
IPL 2026, Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 का 39वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच सोमवार (27 अप्रैल) को अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली ने इस मुकाबले के लिए तीन बदलाव करते हुए लुंगी एंगिडी, मुकेश कुमार और पथुम निसंका की जगह साहिल पारख, काइल जैमीसन और दुष्मंथा चमीरा को टीम में शामिल किया है। वहीं RCB की टीम में कोई बदलाव नहीं है।
गौरतलब है कि डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन भी शानदार शुरुआत करते हुए अभी तक खेले गए 7 मुकाबलों में से 5 मैच जीतकर अंकतालिका में दूसरे पायदान पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और टीम 7 मुकाबलों में से 3 तीन मैच जीतकर अंकतालिका में 7वें पायदान पर है।
टीमें इस मैच के लिए
दिल्ली कैपिटल्स की (प्लेइंग XI): साहिल पारख, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन, काइल जैमीसन।
इम्पैक्ट प्लेयर: आकिब नबी, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, त्रिपुराणा विजय और अभिषेक पोरेल।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की (प्लेइंग XI): विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार
इम्पैक्ट प्लेयर: जेकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विकी ओस्तवाल और वेंकटेश अय्यर।