IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, RCB की पहले बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग XI
IPL 2026, Gujarat Titans vs Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 का 42वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच गुरुवार (30 अप्रैल) को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया…
IPL 2026, Gujarat Titans vs Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 का 42वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच गुरुवार (30 अप्रैल) को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
गौरतलब है कि दोनों टीमें इस सीजन दूसरी बार भिड़ रही हैं। पिछले मुकाबले में गुजरात को RCB से 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। डिफेंडिंग चैंपियन RCB इस सीजन भी शानदार फॉर्म है और 8 में से 6 मैच जीतकर पॉइट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है। वहीं, गुजरात का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है और टीम ने 8 में से 4 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 4 में हार का सामना भी करना पड़ा है।
टीमें इस मैच के लिए
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग XI): साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग XI): विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: रसिख डार सलाम, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, वेंकटेश अय्यर।